NSE - BSE Holiday : शेयर बाजार में आज कोई कारोबार नहीं होगा, जानिए अब अगली छुट्टी कब भारतीय शेयर बाजार आज गणेश चतुर्थी के मौके पर बंद है. आज दोनों एक्सचेंज पर शेयरों की खरीद - बिक्री यानी ट्रेडिंग नहीं होगी. BSE की वेबसाइट पर साल 2023 के लिए छुट्टियों की लिस्ट में इसकी जानकारी दी गई है. NSE पर भी आज गणेश चतुर्थी के मौके पर कोई ट्रेडिंग नहीं होगी. आज (मंगलवार, 19 सितंबर) घरेलू शेयर बाजार में इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिट और SLB सेगमेंट में कारोबार नहीं है. यहां तक कि आज करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट में भी कोई कारोबार नहीं होगा. गणेश चतुर्थी के मौके पर कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रीसिप्ट्स (EGR) में कारोबार नहीं होगा. कमोडिटी डेरिवेटिव मार्केट कब बंद होगा? कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक का कारोबार बंद होगा. लेकिन, शाम 5 बजे से शुरू होने वाल शाम का कारोबार सामान्य रूप से चलता रहेगा. इस प्रकार सुबह में कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट का कारोबार बंद रहेगा. Link : https://www.nseindia.com/resources/exchange-communication-holidays